Followers

Thursday, June 12, 2014

~~मेरे सबाल आप से~~


~~मेरे सबाल आप से~~

कब तक में अजन्मी रहूगी
कब तक कोख में दमन होता रहेगा..?

ख़त्म हो जाएगा अस्तित्व मेरा
कब तक भारत सोता रहेगा..?

कब तक में अनपढ़ रहूगी
कब तक बेटा-बेटी भेद होता रहेगा..?

कब तक ऐ मनुष्य पाप के बीज बोता रहेगा
कब तक बाल विवाह के नाम पर मेरा
शोषण होता रहेगा.....?

मैं दुल्हन तेरी कब तक पराई बनाता रहेगा
कब तक दहेज़ की चिता में जलाता रहेगा..?

कब तक अस्मिता मेरी लुटती रहेगी
कब तक माँ का दूध शर्मसार होता रहेगा..?

कब तक बासना की होली खिलती रहेगी
कब तक दामन दागदार होता रहेगा....?

नजर आते है चीर खीचते अनेको दुशासन
हाँ बहेन सुरक्षित हैं तू मेरी क्ष्त्रछाया में..!

दाग लगा ना पएगा कोई रहते मेरे तेरी काया में
हाँ बहेन हैं तू मेरी तेरा भाया में..!

कोन भाई क्रष्ण बन कर ये कहेगा...?
कोन शिव बन कर साथ मेरे रहेगा...?

देवेन्द्र "सागर"
१२-०६-२०१४


No comments:

Post a Comment