Followers

Saturday, May 31, 2014

बाल मजदूरी



कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पड़ता है
चाहते है हम भी सुन्दर बन कर रहना
पर इच्छाओ को कर के दमन
उन से लड़ना पड़ता है
कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पड़ता है

ढोकर कचरा पैसे लाते
बापू उन्हें सराब में उड़ाते
ढोने कचरा जिस दिन नहीं जाते
मार उनकी खूब सहना पड़ता है
कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पड़ता है

माँ मेरे बापू से खूब पिटती है
जवानी में ही बुढ़ीसी लगती है
बो भी घर-घर वर्तन धोती है
दिनभर करती कम रातभर रोती है
फिर भी साथ बापू के रहना पड़ता है
कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पड़ता है

लाती माँ दो पैसे भूख मिटाने को
उस से भी चूल्हा जलता नहीं
तब इच्छाओ की आहूति देकर
जिस्म जलाना पड़ता है
कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पढता है

कोई आता नहीं मेरे बापू को समझाने
कोपी किताब और बस्ता मुझे दिलाने
समझता नहीं कोई मेरी बाल इच्छाओ को
मैं भी जीना चाहती हूँ तुम्हारी तराह कहना पढता है
कचरा ढोना काम नहीं गबारा मुझे
पर क्या करू करना पड़ता है

गरीबो के यहाँ तो मैं पैदा हो भी जाती हूँ
अमीरों के यहाँ तो कोख में ही मरना पड़ता है
जिन्दगी यूँ ही निकलती समझोतो में
बेटी हूँ इस लिऐ मुझे सब सहना पड़ता है
कचरा ढोना गबारा नहीं मुझे
पर क्या करू करना पढता है......

देवेन्द्र "सागर"
३१-०५-२०१४



3 comments: