
~~सपूत सुभाष~~
ऐ भारत के सपूत सुभाष
हिन्द फौज के कर्णधार
कहा खो गए .?
काल के किस कोने में
जाकर सो गए.?
देखो तो माँ भारती बेहाल है
जो स्वर्णिम सपने सजोय थे
गुलामी कि बेड़ियों को तोड़ने के
माँ को सजाने सबारने के
बेड़िया तो टूट गयी
पर माँ भारती को सबारेगा कोन.? .
माँ का हार कश्मीर
धुंदला सा पड़ता जा रहा है
उसके बिखरे मोती
पुरोहेगा कोन ...?
लोट आओ सपूत सुभाष
युबाओ के मन में
और खुशियां भर दो
माँ भारती के जीवन मै ....
देवेन्द्र " सागर "
०१-०४-२०१४
No comments:
Post a Comment